लाइव न्यूज़ :

चक्कर व मिचली के लक्षण के बाद 18 लोग बेहोश; कुछ देर बाद स्वस्थ

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:36 IST

Open in App

अमरावती, पांच दिसंबर आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में शनिवार को चक्कर और मिचली के लक्षणों के बाद बच्चों सहित कुल 18 लोग अचानक बेहोश हो गए। हालांकि कुछ ही मिनट बाद वे सभी सामान्य हो गए।

लेकिन वन-टाउन क्षेत्र की इस घटना के बाद कोई रहस्यमय बीमारी फैलने की बात से लोगों में दहशत पैदा हो गयी।

उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास ने स्थिति का जायजा लेने के लिए स्थानीय राजकीय अस्पताल का दौरा किया। वह एलुरु का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा कि सब कुछ सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

श्रीनिवास ने कहा कि रक्त के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है ताकि बीमारी के कारण का पता लगाया जा सके।

पश्चिम गोदावरी के संयुक्त जिलाधिकारी हिमांशु शुक्ला ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ितों का सीटी स्कैन भी कराया गया है और सब कुछ सामान्य मिला।

उन्होंने कहा कि यह वायरल संक्रमण का मामला हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे