राजस्थान में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:06 IST2021-01-31T17:06:43+5:302021-01-31T17:06:43+5:30

18 people injured in bus and truck collision in Rajasthan | राजस्थान में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल

राजस्थान में बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल

जयपुर, 31 जनवरी राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक ट्रक और बस की टक्कर में 18 लोग घायल हो गये।

पुलिस उपनिरीक्षक मूलाराम ने बताया कि निर्झरना गांव के पास बिहार से कोटा जा रही एक बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे बस में सवार 18 लोग घायल हो गये। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक एक खड्डे में जाकर पलट गया जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में से छह गंभीर घायलों को उपचार के लिये दौसा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया था जहां से तीन गंभीर घायलों को जयपुर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 18 people injured in bus and truck collision in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे