लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 18 नए मामले

By भाषा | Updated: December 11, 2020 13:32 IST

Open in App

ईटानगर, 11 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कम से कम 18 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 16,479 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में से पांच-पांच मामले ईस्ट सियांग, तवांग और वेस्ट कामेंग जिले से सामने आए हैं जबकि बाकी अन्य एक-एक मामले तिरप, नामसाई और कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सामने आए हैं। नए संक्रमित मरीजों में चार सेना के जवान हैं।

जाम्पा ने बताया कि छह को छोड़कर बाकी सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों से 42 लोगों को छुट्टी मिली और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,739 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.50 फीसदी है। अरुणाचल प्रदेश में अब 685 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण दर 4.50 फीसदी और मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं