लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 15, 2021 12:42 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,462 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने सोमवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में सबसे अधिक 12, माहे में तीन, कराईकल में दो और यानम में एक नया मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 305 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 95 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 210 लोग घरों में पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1866 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में अभी तक करीब 19.55 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.62 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.31 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में नौ और मरीजों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,291 हो गई।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 11,56,130 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,32,625 लोगों को पहली खुराक और 4,23,505 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा