लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से 18 और मौतें, 174 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:57 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जून उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को 18 और लोगों की मौत हो गई वहीं 174 नये मरीज मिले।

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18 और संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 174 नये मामले आए। प्रदेश में अभी तक 22,577 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे में 254 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं तथा अब तक कुल 16,80,428 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.5 प्रतिशत है।

अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में इस समय 2,946 संक्रमित मरीज हैं जिनमें 1,810 पृथकवास में शेष सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 2.37 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक कुल 5.75 करोड़ से ज्यादा नमूनों के परीक्षण किये जा चुके हैं। सहगल ने कहा कि राज्य में 24 घंटे में 174 नये मरीज मिले लेकिन जांच में कोई कमी नहीं की गई है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखीमपुर खीरी में 13, लखनऊ और आजमगढ़ में 12-12 वाराणसी में 11, प्रयागराज में नौ और गौतमबुद्धनगर में सात नये मरीज मिले हैं। इसी अवधि में लखनऊ में सात और मरीजों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कोविड की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड नियंत्रण के सम्बन्ध में अपनायी जा रही रणनीति कारगर सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में कोरोना वायरस के नये स्वरूपों के सामने आने के मद्देनजर राज्य में निरंतर सावधानी बरती जाए और संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए