लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में टीके की दूसरी खुराक के लिए समय पर नहीं पहुंचे 18 लाख लोग : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:14 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर पश्चिम बंगाल में करीब 18 लाख लोग कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित होने, मौत होने या काम के लिए अन्य राज्यों में चले जाने समेत कई कारणों से दूसरी खुराक लेने के लिए समय पर नहीं आ पाए। स्वास्थ्य विभाग के एक हालिया सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

इस सर्वेक्षण में कोवैक्सीन और कोविशील्ड की पहली खुराक ले चुके लाभार्थियों को शामिल किया गया। कोवैक्सीन की दूसरी खुराक पहली खुराक लगने के 28 से 42 दिन के भीतर और कोविशील्ड की दूसरी खुराक, पहली खुराक लगने के 84 से 112 दिनों के भीतर लेनी होती है। यह अध्ययन राज्य के 23 जिलों और पांच स्वास्थ्य जिलों में किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘करीब 18 लाख लोग दूसरी खुराक लेने नहीं आए। यह एक बहुत गंभीर मामला है।’’

उन्होंने सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि इस मामले में हुगली शीर्ष पर रहा, जहां 1,40,403 लोग दूसरी खुराक लेने समय पर नहीं आए, जबकि कलिमपोंग (11,746) में यह संख्या सबसे कम रही।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कई लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी खुराक लेने से पहले मौत हो गई और कुछ लोग पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित हो गए और अगली खुराक लेने के लिए समय पर नहीं पहुंच सके।’’

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पहली खुराक के बाद अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है, इसलिए उनसे संपर्क नहीं हो पाया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन नियमों में ढील के बाद कुछ लोग रोजगार के कारण अन्य राज्यों में चले गए।

राज्य में अभी तक कुल 6,14,43,875 लोगों को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल