लाइव न्यूज़ :

18 जुलाई : आजादी के बाद का स्वरूप तय करने वाला भारत स्वतंत्रता विधेयक पारित

By भाषा | Updated: July 18, 2021 11:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था। इसे 18 जुलाई, 1947 को सम्राट ने मंजूरी प्रदान की।

यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी। इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाएं निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी और इसी के तहत पंजाब और बंगाल के विभाजन का प्रावधान किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1290 : इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।

1630 : स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1743 : साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

1781 : ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

1857 : बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1872 : ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

1918 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।

1947 : ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।

1951 : उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955 : परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।

1963 : सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

1968 - कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना।

1977 - वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1980 - पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।

1985 : सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2010 : केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।

2012 : किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

2012 : भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: टेस्ट हार का बदला?, वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा, 9 विकेट से कूटा

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत