लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ में 2018 से जवानों द्वारा 18 साथी कर्मियों की हत्या : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान द्वारा साथी जवानों की हत्या की हाल की घटना के मद्देनजर देश के इस सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल ने अपनी 'फॉर्मेशन्स' को जवानों में मानसिक एवं भावनात्मक तनाव का पता लगाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को सीआरपीएफ के एक शिविर में ​एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें चार जवान मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये। इसी घटना की पृष्ठभूमि में यह परामर्श जारी किया गया है। 2018 के बाद से किसी जवान द्वारा साथी कर्मी की हत्या की 13 घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों में मानसिक और भावनात्मक तनाव का पता लगाने के दिशा-निर्देश एवं उपायों को दोहराया गया है।

बल में इस साल इस तरह की पांच घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

सीआरपीएफ महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को सुकमा में घटी घटना के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं।

घटना के बाद सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा था कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि आकस्मिक मनोवैज्ञानिक असंतुलन की वजह से हुए भावनात्मक तनाव के कारण कांस्टेबल रीतेश रंजन ने अपना नियंत्रण खो दिया और गुस्से में अपने सहकर्मियों पर गोली चला दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए