लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद जीएमसीएच को दिये गये 18 खराब वेंटिलेटर की मरम्मत कर दी गई है: केन्द्र

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई, सात जून बम्बई उच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार के इस बयान को सोमवार को स्वीकार कर लिया कि औरंगाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) को आपूर्ति किये गये 19 में से 18 खराब वेंटिलेटर की मरम्मत कर दी गई है।

उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ के न्यायमूर्ति रवींद्र वी घुगे और न्यायमूर्ति भालचंद्र यू देबाद्वार ने हालांकि जीएमसीएच को निर्देश दिया कि वे कुछ वेंटिलेटर का स्टॉक तैयार रखें ताकि इस तरह की खराबी होने पर यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीजों के स्वास्थ्य को कोई खतरा पैदा नहीं हो।

पीठ ने जीएमसीएच को केंद्र द्वारा आपूर्ति किए गए 37 शेष ऐसे वेंटिलेटरों की जांच शुरू करने का भी निर्देश दिया, जिन्हें अभी तक डिब्बों से नहीं निकाला गया था। पीठ ने कहा कि जो वेंटिलेटर खराब थे या ठीक से काम नहीं कर रहे थे, उन्हें अलग किया जा सकता है और मेडिकल कालेज अदालत को उनके बारे में सूचित कर सकता है।

पीठ मराठवाड़ा तथा उत्तरी महाराष्ट्र के जिलों में संसाधनों के प्रबंधन और कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही है।

राज्य के वकील, मुख्य लोक अभियोजक डीआर काले ने पिछले महीने उच्च न्यायालय को बताया था कि केंद्र सरकार द्वारा ‘पीएम केयर्स’ निधि के तहत मराठवाड़ा क्षेत्र के सरकारी और निजी अस्पतालों को आपूर्ति किए गए 150 में से 113 वेंटिलेटर खराब पाए गए थे। काले ने बताया था कि इनमें से 56 वेंटिलेटर जीएमसीएच को दिए गए थे, और उनमें से 19 खराब पाए गए जबकि 37 की अब तक पैकिंग नहीं हटाई गई है।

उच्च न्यायालय वेंटिलेटर के मुद्दे पर जनहित याचिका पर 21 जून को आगे सुनवाई करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है