मुंबई में 18 डीसीपी का तबादला

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:39 IST2021-10-28T22:39:32+5:302021-10-28T22:39:32+5:30

18 DCP transferred in Mumbai | मुंबई में 18 डीसीपी का तबादला

मुंबई में 18 डीसीपी का तबादला

मुंबई, 28 अक्टूबर मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागरले ने बृहस्पतिवार को 18 पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) का तबादला कर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई के 13 पुलिस जोन में से छह जोन के डीसीपी का तबादला किया गया है।

आईपीएस अधिकारी नीलोत्पल को मुंबई अपराध शाखा की डिटेक्शन-1 इकाई की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरि बालाजी को डीसीपी जोन-1 की जिम्मेदारी दी गई है।

महेंद्र पंडित को आर्थिक अपराध शाखा के विशष कार्यबल के डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सौरभ त्रिपाठी को जोन-2, डी एस स्वामी को जोन-8, मंजूनाथ सिंघे को जोन-9 और सोमनाथ घरगे को जोन-12 में स्थानांतरित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 18 DCP transferred in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे