लाइव न्यूज़ :

दो अलग अलग वाहनों में गोकशी के लिए हरियाणा ले जाए जा रहे 18 गोवंश मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:29 IST

Open in App

जयपुर दो दिसंबर राजस्थान पुलिस ने भरतपुर जिले में खोह थानाक्षेत्र में बुधवार की मध्य रात को दो अलग अलग कार्यवाही में दो वाहनों में कथित गोकशी के लिये हरियाणा ले जाये जा रहे 18 गोवंशों को मुक्त कराया और इस सिलसिले में दो कथित गो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

भरतपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि गो तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए मिनी ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। तस्कर इन गोवंशों को मिनी ट्रक में निर्दयता पूर्ण भरकर हरियाणा ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस दल ने टोड़ा चौकी पर नाकाबंदी की। इस दौरान डीग की तरफ से आ रही बिना नंबर के मिनी ट्रक को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार तस्कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए गुलपाड़ा की तरफ भागने लगे।तस्कर ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मिनी ट्रक में 12 गायें एक बछड़ा एवं एक बछिया बंधे हुए मिले।

विश्नोई ने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर टोडा गुलपाड़ा की तरफ आ रही हरियाणा नंबर की अन्य गाड़ी को पकडा गया जिसमे गोवंश भरे हुए थे। उनको कथित गोकशी के लिए हरियाणा ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच में गाड़ी में दो गायें, एक बछड़ा एवं बछिया मिले। पुलिस ने उसमें सवार हरियाणा में जिला नूंह के थाना पुन्हाना के गौदोली गांव निवासी गौ तस्कर सम्मा मेव एवं मुनफैद मेव को गिरफ्तार किया है।दोनों वाहनों से मुक्त कराए गए 18 गोवंश को जड़खोर गौशाला के सुपुर्द किया गया है।

गिरफ्तार दोनों तस्करों व अज्ञात तस्करों के विरुद्ध थाने पर भादंसं एवं राजस्थान गौवंश अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल