लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड​​​​-19 के 18 मामले आए, कोई मृत्यु नहीं; टीका कवरेज पांच करोड़ के पार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात सितंबर गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,25,527 हो गई, जबकि राज्य में इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक गुजरात में कोविड-19 के पांच करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य ने मंगलवार को टीकाकरण में एक नया मील का पत्थर हासिल किया।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिन में 5,58,054 लोगों को वायरस-रोधी टीका लगाया गया, अब तक लगाई गई खुराक की कुल संख्या बढ़कर 5,02,62,761 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 21 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 8,15,296 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में मृतकों की संख्या 10,082 रही। पिछले 24 घंटों में कोई नई मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग