लाइव न्यूज़ :

बकरीद के लिए तस्करी कर राजस्थान से कोलकाता ले जाये जा रहे 18 ऊंट पाकुड़ में बरामद, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:04 IST

Open in App

पाकुड़, 13 जनवरी झारखंड वन विभाग ने स्थानीय चेक नाका पर जांच के दौरान अवैध रूप से ट्रक से ले जाये जा रहे 18 ऊंट जब्त कर लिया । विभाग के अनुसार इन ऊंटों को बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिये राजस्थान से तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था ।

वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने ऊंटों की बरामदगी की जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किये गए ऊंटों में से एक की मौत हो गयी है जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने ट्रक चालक रमजान अली एवं सहायक साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। अली हरियाणा का जबकि साजिद राजस्थान का रहने वाला है ।

सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक, मालिक तथा खलासी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे