लाइव न्यूज़ :

18—45 वर्ष के लोगों का उत्तराखंड में लगेगा मुफ्त कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:26 IST

Open in App

देहरादून, 23 अप्रैल उत्तराखंड में 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यहां शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि मई के प्रथम सप्ताह में यह कवायद शुरू कर दी जाएगी।

रावत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवाओं को टीका लगाने की घोषणा की है। उसी के तहत हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे और इन पर आने वाला करीब 400 करोड रुपये का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।

एक सवाल के जवाब में रावत ने साफ किया कि निजी अस्पतालों में भी यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में भर्ती किए गए 345 नए चिकित्सकों को कोविड-19 ड्यूटी के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी तैनात किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाइयों की कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से निजात दिलाना हमारी प्राथमिकता है।’’

राज्य में बढ़ते जा रहे कोविड-19 मामलों से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में पूछे जाने पर रावत ने कहा कि एम्स ऋषिकेश, महंत इंद्रेश जैसे सभी सरकारी और निजी अस्पतालों से अपने यहां केवल ओपीडी छोड़कर 75 प्रतिशत अस्पताल का इस्तेमाल कोविड-19 के लिए करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां