लाइव न्यूज़ :

17वीं लोकसभा का सत्र हुआ शुरू, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संस्कृत और जितेंद्र सिंह ने डोगरी में ली शपथ 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2019 12:40 IST

17th Lok Sabha: डॉ. हर्षवर्धन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ संस्कृत भाषा में ली, जबकि जितेंद्र सिंह डोगरी भाषा में शपथ ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली।

Open in App

17वीं लोकसभा का सत्र सोमवार (17 जून) को शुरू हो गया है। लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार ने लोकसभा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने निराले अंदाज में शपथ ग्रहण की है।

डॉ. हर्षवर्धन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ संस्कृत भाषा में ली, जबकि जितेंद्र सिंह डोगरी भाषा में शपथ ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में 'मोदी-मोदी' के नारे लगे। बता दें, 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 26 जुलाई तक चलेगा।इससे पहले सत्र का प्रारंभ राष्ट्रगान की धुन बजाये जाने के साथ हुआ। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने सदन की परंपरा के अनुसार कुछ क्षणों का मौन रखने के लिए सदस्यों से कहा। सदस्यों ने अपने स्थानों पर खड़े होकर कुछ क्षणों का मौन रखा। इसके बाद कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कार्यवाहक अध्यक्ष ने इसके बाद पीठासीन अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। सदन में इसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम शुरू हुआ। 

आपको बता दें, 5 जुलाई को देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस सत्र में केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतHike MPLAD fund: 365 दिन में 50000000 रुपये कम?, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- हर साल 200000000 रुपये मिले और जीएसटी से छुटकारा हो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया