लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में सबसे पहले पीएम मोदी को दिलाई गई सांसद पद की शपथ, सदन में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 17, 2019 11:23 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में 'मोदी-मोदी' के नारे लगे। गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 26 जुलाई तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में ली सांसद पद की शपथ17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 26 जुलाई तक चलेगा।

17वीं लोकसभा का सत्र शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। उन्हें लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में 'मोदी-मोदी' के नारे लगे। गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 26 जुलाई तक चलेगा।

सत्र शुरू होने से पहले लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को नंबर की चिंता नहीं करनी चाहिए। विपक्ष का हर शब्द हमारे लिए मूल्यवान है। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार को दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। लोगों ने हमें दोबारा सेवा करने का मौका दिया है। मैं सभी पार्टियों से अनुरोध करता हूं कि जनता के हित में फैसले लेने में सहयोग करें।'

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी लोकसभा के पहले सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने 19 जून को सभी दलों के प्रमुखों को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है।

संसद सत्र की बड़ी बातेंः-

- 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 26 जुलाई तक चलेगा।

- 17 और 18 जून को प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार नवर्निवाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

- 19 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस रेस में मेनका गांधी और एसएस अहलुवालिया का नाम आगे चल रहा है। 

- 5 जुलाई को देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

- 17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा जिसमें केंद्रीय बजट पारित किया जाएगा और तीन तलाक जैसे अन्य महत्वपूर्ण विधेयक इसमें सरकार के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं