लाइव न्यूज़ :

संसद में लगे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे, बंगाल से निर्वाचित भाजपा सदस्यों ने लगाए नारे

By भाषा | Updated: June 17, 2019 17:21 IST

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री सुप्रियो द्वारा शपथ ग्रहण करते ही भाजपा नेताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू किये और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री चौधरी के शपथ लेने तक यह सिलसिला चलता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा के 18 उम्मीदवार जीते हैं। सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चौधरी रायगंज सीट से भाजपा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये हैं।

नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के सोमवार को शपथ ग्रहण के दौरान पश्चिम बंगाल से निर्वाचित सदस्य और केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया एवं देबश्री चौधरी के शपथ लेने के बाद सदन में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाये गये।

सुप्रियो और चौधरी के शपथ ग्रहण के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे लगाये। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में चुनाव अभियान के दौरान कुछ लोगों द्वारा उनके सामने जय श्रीराम के नारे लगाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री सुप्रियो द्वारा शपथ ग्रहण करते ही भाजपा नेताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू किये और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री चौधरी के शपथ लेने तक यह सिलसिला चलता रहा।

गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान 31 मार्च को बनर्जी की मौजूदगी में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले सात युवकों को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चौधरी रायगंज सीट से भाजपा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये हैं।

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा के 18 उम्मीदवार जीते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलबाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया