लाइव न्यूज़ :

17वें अन्तरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव ग्रीनवुड ’’उदभव उत्सव’’ का आयोजन 29 से

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 13, 2022 19:22 IST

इस वर्ष ताइवान कार्यक्रम की पार्टनर कन्ट्री होगी। शुभारम्भ समारोह में ताईवान के भारत में प्रतिनिधि (राजदूत) बाओशुआन गेर शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे’’उदभव उत्सव-2022’’ का आयोजन ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक करेगीशुभारम्भ समारोह में ताईवान के भारत में प्रतिनिधि (राजदूत) बाओशुआन गेर शामिल होंगेकार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय एवं सिंधिया कन्या विद्यालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा

ग्वालियर: सांस्कृतिक गतिविधियों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति की पताका फहराने वाली देश की जानी पहचानी संस्था ’’उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान’’ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव ’’उदभव उत्सव-2022’’ का आयोजन ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक करेगी। 

इस वर्ष ताइवान कार्यक्रम की पार्टनर कन्ट्री होगी। शुभारम्भ समारोह में ताईवान के भारत में प्रतिनिधि (राजदूत) बाओशुआन गेर शामिल होंगे। इस वर्ष ताइवान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान एवं श्रीलंका के दलों के साथ जम्मू कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 1000 से अधिक कलाकार ग्वालियर के विभिन्न स्टेजों पर ’’चैम्पियनशिप ट्राफी जीतने के लिये शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय एवं सिंधिया कन्या विद्यालय के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उदभव के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती किरण भदौरिया ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुये बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ’’उदभव उत्सव’’ का यह 17वां वर्ष है। 

विगत वर्षो में ग्रीस, इटली, स्पेन, रूस, स्लोवाकिया, फ्रांस, टर्की, रशिया, बुल्गारिया, साउथ कोरिया, किर्गिस्तान, अजरबैंजान, रिपब्लिक ऑफ यकुटिया, चीन, यूक्रेन, इजिप्ट, इण्डोनेशिया, थाईलैण्ड, बंगलादेश, श्रीलंका आदि देशों के कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां उदभव उत्सव के अन्तर्गत ग्वालियर में दे चुके हैं।

उदभव का प्रयास अन्तरराष्ट्रीय मानचित्र पर ग्वालियर की पहचान एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित करना तथा भारतीय कलाकारों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, इसी उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम विगत 17 वर्षो से निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। 

2 वर्ष करोना के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका अन्यथा यह 19वां संस्करण होता। इस वर्ष क्षेत्रीय प्रगति एवं विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए ’ताइवान’ के साथ गठबंधन किया गया है। यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। 

कार्यक्रम में ताइवान के राजदूत एवं दूतावास के अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी ग्रीनवुड उदभव उत्सव में शामिल होने ग्वालियर आ रहे हैं यह ग्वालियर एवं   म.प्र. के लिए अत्यंत  ही उपयोगी हो सकता है। उदभव के सचिव दीपक तोमर ने विस्तृत कार्यक्रम बताते हुए कहा कि अन्तरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव ’’उदभव उत्सव-2022’’ का शुभारम्भ 29 अक्टूबर होगा जिसमें भव्य कार्निवल निकाला जायेगा जहां विभिन्न देशों के प्रतिभागी एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से आये प्रतिभागी पारम्परिक परिधानों में नृत्य करते हुये चलेंगे।

कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु इस वर्ष ग्रीनवुड उदभव उत्सव में समूह नृत्य प्रतियोगिताओं एवं प्रदर्शन के साथ-साथ एकल नृत्य एवं इन्स्ट्रूमेंटल म्युजिक ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। एकल नृत्य क्लासिकल, एवं सेमी क्लासिकल केटेगरी में आयोजित किया जायेगा। ग्वालियर के होनहार कलाकारों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति का यह सुनहरा अवसर है।

अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उद्भव इस लम्बी यात्रा को पंजीबद्ध करने के उद्देश्य से ’’ग्वालियर-टू-रोम’’ नामक पुस्तक भी प्रकाशित कर रहा है जिसमें 25 वर्षो की सम्पूर्ण यात्रा का चित्रण किया गया है कि किस प्रकार ग्वालियर से निकल कर 45 विदेश यात्राओं एवं दुनिया के 80 देशों में सांस्कृतिक सम्बन्ध स्थापित कर भारतीय संस्कृति का परचम फहराया है।

आज की पत्रकार वार्ता में उदभव के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर, ग्रीन वुड स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती किरण भदौरिया, जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एस.के.द्विवेदी, उदभव के मनोज अग्रवाल, सुरेन्द्र पाल सिंह कुशवाह, प्रवीण शर्मा, आलोक द्विवेदी, डॉ. आदित्य भदौरिया, राजीव शुक्ला, सुरेश वर्मा, प्रदीप बिसारिया, शरद यादव, साहिल खान, शुभम राणा, संतोष वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

टॅग्स :ग्वालियरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया