लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड​​​​-19 के 17,983 नए मामले आए, 127 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 17,983 नए मामले सामने आए और 127 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 45,97,293 हो गई और मृतकों की संख्या 24,318 हो गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,10,523 नमूनों की जांच की गई।

मंत्री ने कहा, "कोविड​​​​-19 के 1,62,846 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से केवल 12.6 प्रतिशत ही अस्पतालों में भर्ती हैं।"

इस बीच, शुक्रवार को 15,054 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे कुल ठीक होने वाले लोगें की संख्या बढ़कर 44,09,530 हो गई।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, "आज संक्रमित लोगों में से 72 बाहर से राज्य में पहुंचे, जबकि 16,918 ने संपर्क के माध्यम से इस बीमारी से संक्रमित हुए। 877 के संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जाना बाकी है और 116 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हैं।"

राज्य में 4,69,954 व्यक्ति निगरानी में हैं, जिनमें से 22,512 विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में हैं।

मंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लक्षित आबादी के 91.3 प्रतिशत ने कोविड टीके की पहली खुराक ली है और इसी आयु वर्ग के 39 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए