लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी ने कोविड-19 के 1797 नए मामले, 33 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 16:27 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 मई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 1797 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या यहां बढ़कर 87,749 पहुंच गई है।

पुडुचेरी और निकटवर्ती इलाकों कराईकल, माहे व यनम में बीते 24 घंटों के दौरान 33 और मरीजों की मौत के बाद यहां महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1212 हो गई है।

बीते 24 घंटों में मरने वाले लोगों में से 16 किसी अन्य रोग से ग्रसित नहीं थे।

मरने वाले 28 से 87 साल आयुवर्ग के बीच के थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि बीचे 24 घंटों के दौरान 9559 लोगों की जांच में से 1797 संक्रमित पाए गए और संक्रमण दर 18.79 प्रतिशत दर्ज की गई।

पुडुचेरी क्षेत्र में जहां 1380 नए मरीज मिले वहीं कराकुल में 244, यनम में 123 और माहे में 50 नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 17,477 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 69,060 मरीज महामारी से उबर चुके हैं।

प्रदेश में महामारी से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ्य होने वालों की दर 78.70 प्रतिशत है।

निदेशक ने कहा कि अब तक 33,845 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 20,432 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब