लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 17,921 नए मामले, 133 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 10, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,921 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,62,707 हो गई, वहीं 1.09 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 133 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,063 हो गई।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,84,598 रह गई, जो कुल मामलों का 1.64 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,09,20,046 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,34,79,877 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,63,081 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 133 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 56, पंजाब के 20 और केरल के 16 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से कुल 1,58,063 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,556, तमिलनाडु के 12,525, कर्नाटक के 2,373, दिल्ली के 10,928, पश्चिम बंगाल के 10,281, उत्तर प्रदेश के 8,740 और आंध्र प्रदेश के 7,176 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos