लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नये मामले

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:25 IST

Open in App

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नये मामले मंगलवार को आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़ कर 3,21,890 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक 2789 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 179 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,21,890 हो गई है जिसमें 1963 रोगी उपचाराधीन है।

नये मामलों में डूंगरपुर में 40, उदयपुर में 31, जयपुर में 27, अजमेर में 14, जोधपुर -कोटा में 11-11, बांसवाडा में 8, भीलवाडा-राजसमंद में 7-7 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 99 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,17,138 संक्रमित ठीक हो चुके है।

वहीं राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2789 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू