लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 179 और मरीजों की मौत; 1,317 नये मामले

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:28 IST

Open in App

लखनऊ, एक जून उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 179 और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 1,317 नये मामले सामने आये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में 1,317 नये संक्रमितों के सापेक्ष 24 घंटे के भीतर 5,625 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक राज्य में 16,39,572 मरीज संक्रमण मुक्त होकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 32,465 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 179 और संक्रमितों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 20,672 पहुंच गई है जबकि 1,317 नये मामले आने से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,92,709 पहुंच गया है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 3.23 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.97 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य के सभी जिलों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से नीचे रही जिनमें गौतमबुद्ध नगर में 68, लखीमपुर खीरी में 61, वाराणसी में 59, लखनऊ में 54 और मुजफ्फरनगर में 53 नये मरीज मिले जबकि इसी अवधि में लखनऊ में 28, लखीमपुर खीरी में 19 और गोरखपुर में 13 और मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू