लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1788 नये मामले आए, 25 और मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:11 IST

Open in App

लखनऊ, दो नवंबर उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के भीतर 25 लोगों की मौत हो गई, जिससे इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,076 हो गयी है। उत्‍तरप्रदेश में संक्रमण की दर पिछले 45 दिनों से लगातार घट रही है।

सरकारी प्रवक्‍ता ने सोमवार को बताया कि राज्‍य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1788 मामले सामने आए जबकि कुल संक्रमितों की संख्‍या 4,85,609 हो गई है। प्रवक्‍ता के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2040 मरीज़ों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया और अब तक कुल 4,55,498 संक्रमितों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। इस समय राज्‍य में उपचार करा रहे संक्रमितों की संख्‍या 23,035 है।

प्रवक्‍ता ने बताया कि राज्‍य में 24 घंटे में हुई 25 मौतों में सर्वाधिक तीन-तीन मौतें लखनऊ और मेरठ में हुई हैं जबकि दो मौतें प्रयागराज और वाराणसी में हुई हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार लखनऊ में संक्रमण के 220, गौतम बुद्ध नगर में 158, मेरठ में 146 और गाज़ियाबाद में 142 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं