लाइव न्यूज़ :

ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,782 नये मामले, 70 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 10:37 IST

Open in App

ठाणे, 14 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के ‍1,782 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,96,104 हो गई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी नये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस के चलते 70 और लोगों की जान चली गई जिसके बाद जिले में मृतक संख्या 8,311 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

स्वस्थ हो चुके और उपचार करा रहे मरीजों के ब्यौरे जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर में 1,303 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले एक लाख के पार चले गए हैं। यहां कुल मामले 1,00,842 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पालघर जिले में मृतक संख्या 1,817 है।

इस बीच, ठाणे शहर में कालवा स्थित निगम के अस्पताल को ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह गंभीर लेकिन दुर्लभ फंगल संक्रमण है जो अब कोरोना वायरस के मरीजों को प्रभावित कर रहा है।

ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और म्यूकरमाइकोसिस को रोकने के लिए उपायों की समीक्षा की।

विज्ञप्ति में बताया गया कि शिंदे ने अधिकारियों को कालवा में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर शुरू करने का निर्देश दिया।

इससे संबंधित घटनाक्रम में, ठाणे के महापौर नरेश महास्के ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शहर के निजी अस्पतालों को उत्पादकों से टीका सीधे उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

महापौर कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि महास्के ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया