सिक्किम में कोविड-19 के 178 नये मामले

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:12 IST2021-07-03T19:12:24+5:302021-07-03T19:12:24+5:30

178 new cases of Kovid-19 in Sikkim | सिक्किम में कोविड-19 के 178 नये मामले

सिक्किम में कोविड-19 के 178 नये मामले

गंगटोक, तीन जुलाई सिक्किम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 178 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,955 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 308 पर स्थिर है। बुलेटिन में कहा गया है कि नये मरीजों में 64 संक्रमित पश्चिम सिक्किम में मिले हैं, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 60 नये मरीज मिले जबकि दक्षिण सिक्किम में संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए।

सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,058 हो गयी है जबकि राज्य में अब तक 18,336 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1,66,083 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 178 new cases of Kovid-19 in Sikkim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे