लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस के 178 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: February 27, 2021 11:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 फरवरी तेलंगाना में कोरोना वायरस के 178 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 2.98 लाख के पार चले गए जबकि एक और संक्रमित के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 1,633 पहुंच गई है।

एक सरकारी बुलेटिन में बताया गया है कि 26 फरवरी की शाम आठ बजे तक ग्रेटर हैदराबाद निगम में सबसे ज्यादा 30 मामले आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 2,98,631 पहुंच गए हैं।

उसमें बताया गया है कि 148 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की तादाद 2,95,059 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 1939 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 1.4 फीसदी है।

तेलंगाना में संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.1 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos