लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 178 नए मामले, दो की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 नवंबर कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस के 178 नए मरीज मिले तथा दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल मामले 29,93,777 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 38,177 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, आज 373 संक्रमितों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि भी हुई है जिसके बाद अबतक 29,48,704 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा 122 मामले बेंगलुरु शहरी में आए हैं तथा शहर में एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं शहर में 300 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6,867 रह गई है।

राज्य में संक्रमण दर 0.31 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के बाद, दक्षिण कन्नड़ जिले में 16, मैसूरु में 14 और कोडागु में सात मामले आए हैं।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में संक्रमण के कुल मामले 12,55,166 हो गए हैं। इसके बाद मैसूरू में 1,79,578 मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया