विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 00:46 IST2021-06-20T00:46:59+5:302021-06-20T00:46:59+5:30

1,778 people aged 30-44 were vaccinated in Mumbai on the first day of the special vaccination drive | विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया

विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में 30-44 आयुवर्ग के 1,778 लोगों को टीका लगाया गया

मुंबई, 19 जून विशेष टीकाकरण अभियान के पहले दिन मुंबई में शनिवार को 30-44 आयु वर्ग के कुल 1,778 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन लोगों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आपूर्ति की गई खुराक के साथ 10 केंद्रों में टीका लगाया गया।

संपर्क करने पर, महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक डॉ. अर्चना पाटिल ने कहा कि इस वर्ग के उन लोगों का राज्यव्यापी आंकड़ा रविवार तक उपलब्ध होगा जिन्हें दिन में टीका लगाया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार 30-44 आयुवर्ग के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि अधिकतर पेशेवर और परिवार के कमाने वाले सदस्य इसी आयुवर्ग के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,778 people aged 30-44 were vaccinated in Mumbai on the first day of the special vaccination drive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे