लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 1,775 नए मामले आए, 30 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 00:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जून असम में 1,775 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से रविवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,82,505 हो गए, जबकि संक्रमण से 30 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,208 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि कोविड-19 से जोरहाट में पांच, कामरूप में चार, कामरूप शहर में तीन, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कोकराझार, शिवसागर और सोनितपुर में दो-दो और कछार, दरांग, गोलपारा, हैलाकांडी, कार्बी आंगलोंग, नगांव, बोंगईगांव और तिनसुकिया जिले में एक-एक मौत हुई।

एनएचएम के बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को 78,050 नमूनों की जांच के बाद 1,775 नए मामलों का पता चला और संक्रमण दर 2.27 प्रतिशत रही। सोनितपुर जिले में सबसे अधिक 160 मामले सामने आए, इसके बाद डिब्रूगढ़ में 136, कामरूप शहर में 133 और जोरहाट में 123 मामले आए।

असम में वर्तमान में कोविड-19 के 32,207 रोगियों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिन में असम में कोविड​​​​-19 से 3,559 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके कुल लोगों की संख्या 4,44,743 हो गई है। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1,35,86,629 नमूनों की जांच की गई है और कुल संक्रमण दर 3.55 प्रतिशत है।

एनएचएम बुलेटिन में आगे कहा गया है कि राज्य में लोगों को टीकों की कुल 53,58,877 खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें 42,93,756 को पहली खुराक और 10,65,121 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल हैं। इसमें बताया गया कि रविवार को 38,954 लोगों का टीकाकरण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं