लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1773 नए मामले सामने आए , 14 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:35 IST

Open in App

भोपाल, 25 नवंबर मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,773 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,98,284 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,197 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल एवं रायसेन में दो-दो और ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन एवं देवास में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 743 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 510, उज्जैन में 100, सागर में 136, जबलपुर में 220 एवं ग्वालियर में 178 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 582 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 307, ग्वालियर में 108 और जबलपुर में 66 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,98,284 संक्रमितों में से अब तक 1,81,345 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,742 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 996 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे