झारखंड में कोविड-19 के 177 नये मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:37 IST2020-12-25T21:37:31+5:302020-12-25T21:37:31+5:30

177 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, two more patients died | झारखंड में कोविड-19 के 177 नये मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 177 नये मामले सामने आए, दो और मरीजों की मौत

रांची, 25 दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके चलते राज्य में इस महामारी में अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,016 हो गयी है। वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 177 नये मामले सामने आने से राज्य में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,786 हो गयी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में सामने आए संक्रमण के कुल 1,13,786 मामलों में से 1,11,175 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस समय 1,595 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में जिन दो मरीजों की मौत हुयी है, वे रांची के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक आज कुल 16,485 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 177 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 78, पूर्वी सिंहभूम के 24 और बोकारो के 17 नये मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 177 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, two more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे