लाइव न्यूज़ :

विदेशी सहायता के तौर पर प्राप्त 1,764 ऑक्सीजन सांद्रकों को देश की 38 चिकित्सा संस्थानों को भेजा गया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 00:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विदेशी सहायता के तौर पर 27 अप्रैल से चार मई तक मिले 1,764 ऑक्सीजन सांद्रकों, 1,760 ऑक्सीजन सिलेंडरों, 450 वेंटिलेटरों, सात ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों और रेमडेसिविर की 1.35 लाख से अधिक शीशियों को देश के 31 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 38 चिकित्सा संस्थानों को भेजा गया है।

भारत को कोविड-19 राहत सामग्री के तौर पर 27 अप्रैल से विभिन्न देशों से चिकित्सा आपूर्ति एवं उपकरण प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें ब्रिटेन, आयरलैंड, रोमानिया, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ताइवान, कुवैत, फ्रांस, थाईलैंड, जर्मनी, उज्बेकिस्तान, बेल्जियम और इटली शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' चार मई तक प्राप्त किए गए सामानों को राज्यों एवं संस्थानों को आवंटित किया गया और इसके अधिकतर हिस्से को पहुंचाया जा चुका है। यह एक सतत प्रक्रिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे