लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 176 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अगस्त जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 176 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,061 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,395 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जम्मू क्षेत्र से 96 नये मामले सामने आए जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 80 नये मामले सामने आए।

रियासी जिले में सर्वाधिक 73 नये मरीज मिले जबकि श्रीनगर जिले में 21 नये मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,307 हो गयी है जबकि अब तक 3,17,359 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के 38 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह