लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 7, 2021 21:37 IST

Open in App

जयपुर, सात मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नये मामले रविवार को सामने आये आए जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,21,532 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से 2789 मौत हो चुकी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 1755 रोगी उपचाराधीन है। नये मामलों में डूंगरपुर में 29, जयपुर में 24, उदयपुर में 19, जोधपुर में 17, कोटा में 14, भीलवाडा में 12, झालावाडा में 11, राजसमंद में 10 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 124 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,16,988 संक्रमित ठीक हो चुके है।

वहीं राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2789 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से जयपुर में 519, जोधपुर में 307, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं