लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नए मामले, 14 की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 00:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जनवरी पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नए मामलों की पुष्टि हुई और 14 संक्रमितों की मृत्यु हो गई।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कारण 5499 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1,70,366 लोग संक्रमित हुए हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में 2578 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि दिन में 322 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी, जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1,62,289 हो गई है।

उसमें बताया गया है कि 13 मरीजों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि 82 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।

इस बीच चंडीगढ़ में कोविड-19 के 39 नए मामले सामने आए।

प्रदेश में जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 20,503 हो गए हैं। शनिवार को शहर में किसी संक्रमित की जान नहीं गई है। मृतकों की संख्या 330 है।

बुलेटिन के अनुसार, पंजाब व हरियाणा की साझी राजधानी चंडीगढ़ में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 238 है जबकि 19,935 बीमार संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा