लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,759 नए मामले सामने आए, 29 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:00 IST

Open in App

पुडुचेरी, 19 मई केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बुधवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,759 नए मामले सामने आए और 29 रोगियों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 89,508 और मृतकों की तादाद 1,241 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि 9,007 नमूनों की जांच के दौरान संक्रमण के ये नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण की दर 19.52 प्रतिशत हो गई है।

चौबीस घंटे के दौरान जान गंवाने वाले 29 लोगों में 10 पुरुष और शेष महिलाएं हैं।

अधिकारी ने बताया कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17,652 है, जिनमें से 2,090 मरीज अस्पतालों में जबकि 15,562 घरों में पृथकवास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह