लाइव न्यूज़ :

राज्यों को कोविड-19 रोधी टीकों की 17.56 करोड़ खुराक उपलब्ध करायी गयीं: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: May 10, 2021 09:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को बताया कि सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 17.56 करोड़ खुराक दी हैं और अगले तीन दिन में उन्हें 46 लाख खुराकों की आपूर्ति की जायेंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मौजूदा टीकों की अलग-अलग दर प्रणाली के बजाए सभी नागरिकों के मुफ्त टीकाकरण के लिए केंद्रीय बजट से 35,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ठाकुर की यह टिप्पणी आयी है।

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया केंद्र को कोविशील्ड टीके की एक खुराक 150 रुपये में और राज्यों को 300 रुपये में दे रहा है। निजी अस्पतालों को यह राज्यों के दर से दुगुनी कीमत 600 रुपये में मिल रही है।

वहीं, कोवैक्सीन की निर्माता भारत बायोटेक ने टीकों की एक खुराक की कीमत केंद्र के लिए 150 रुपये, राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये तय की है।

कोविड-19 रोधी दोनों टीकों की हर व्यक्ति को दो खुराक दी जा रही हैं।

राज्य सभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने मुफ्त टीकाकरण का आह्वान करते हुए अपने पत्र में कहा कि संसद ने सभी को मुफ्त टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये आवंटित किये थे।

उन्होंने पत्र में प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक समग्र खाका तैयार करने को लेकर तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाये।

ठाकुर ने राज्यों में टीकों की कमी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदशों के पास अब भी 72 लाख टीके उपलब्ध हैं।

टीकों की और आपूर्ति के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘स्पूतनिक वी टीकों की 1.5 लाख खुराक पहले ही भारत पहुंच चुकी हैं और इसके अधिक मात्रा में निर्माण के लिए आरडीआईएफ ने स्थानीय भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है।’’

मंत्री ने कई ट्वीट कर दवाओं एवं तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति, अधिक से अधिक बिस्तर उपलब्ध कराने और महामारी से निपटने के लिए विदेशों से मिल रही मदद को विभिन्न राज्यों में वितरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह