लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 17,481 नए मामले, 105 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 जुलाई केरल में बुधवार को कोविड-19 के 17,481 नए मामले सामने आए और 105 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 32,05,197 और मृतकों की संख्या 15,617 हो गई।

राज्य में लगातार दूसरे दिन संक्रमण दर करीब 12 फीसदी रही और यहां के तीन जिलों में 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 14,131 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 30,59,441 हो गई। वहीं, अब 1,29,640 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में मलाप्पुरम से 2,318, एर्नाकुलम से 2,270, कोझिकोड से 2,151 मामले सामने आए हैं। नए मरीजों में से 97 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह