लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,747 नये मामले, 14 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:50 IST

Open in App

अमरावती, 23 जुलाई आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,747 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.50 लाख हो गयी। वहीं, संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,223 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,365 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,14,177 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,939 है। संक्रमण के नये मामलों में चित्तूर जिले में सर्वाधिक 293 नये मरीज मिले। इसके बाद एसपीएस नेल्लोर में 239, पूर्वी गोदावरी में 234, प्रकाशम में 223, पश्चिम गोदावरी में 215, कृष्णा में 127 और विशाखापत्तनम में कोरोना वायरस संक्रमण के 109 नये मामले सामने आए।

चित्तूर जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक चार मरीजों की मौत हुईं। गुंटूर में तीन मरीजों की जान गई, कृष्णा और एसपीएस नेल्लोर में दो-दो जबकि पूर्वी गोदावरी, प्रकाशम और विशाखापत्तनम जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!