लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 1,741 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:06 IST

Open in App

आइजोल, 30 सितंबर मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 1,741 नए मामले आने से उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 16,841 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मरीजों में 304 बच्चे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 307 हो गयी है।

मिजोरम महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक था। राज्य में अभी तक कोविड-19 के 93,660 मामले आ चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामले आने से संक्रमण की दैनिक दर 18.44 प्रतिशत हो गयी है। आइजोल में सबसे अधिक 915 मामले आए। इसके बाद चम्फाई जिले में 388 और लुंगलेई जिले में 117 मामले आए।

राज्य में अभी तक 76,512 मरीज महामारी से उबर चुके हैं। आइजोल में सबसे अधिक 11,649 मरीज जबकि सिआहा में 1078 और लुंगलेई में 925 कोविड-19 के उपचाराधीन हैं।

मामले बढ़ने के कारण सैतुल शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लॉकडाउन बुधवार शाम को लगाया गया और यह छह अक्टूबर को शाम सात बजे तक जारी रहेगा। सैतुल जिले में सबसे कम 32 उपचाराधीन मरीज हैं।

मिजोरम में स्वस्थ होने वाले लोगों की दर और मृत्यु दर क्रमश: 81.69 प्रतिशत और 0.32 प्रतिशत है।

टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी ने बताया कि बुधवार तक राज्य में 4.36 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली।

स्वास्थ्य मंत्री आरटी लालथंगलियाना ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में आरटी-पीसीआर जांच प्रयोगशालाएं बनायी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह