लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 174 नए मरीज, दो की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:13 IST

Open in App

रांची, 12 दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 995 हो गयी है। वहीं, इसी अवधि में संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब बढकर 1,11,177 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिनमें बोकारो और हजारीबाग में एक-एक मौत शामिल है।

झारखंड में अब तक सामने आए संक्रमण के 1,11,177 मामलों में से 1,08,488 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 1694 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में शनिवार को कुल 24401 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 174 संक्रमित पाये गये। इनमें रांची में 93, बोकारो में 20 तथा धनबाद में 12 लोग संक्रमित पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां