लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 173 नये मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:13 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 सितंबर तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 173 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,63,454 हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 3,904 हो गई। राज्य सरकार ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 64 नये मामले सामने आए। इसके बाद वारांगल शहरी जिले में 18 और करीमनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आए। राज्य के 33 में से आठ जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 5,005 है। तेलंगाना में रविवार को 35,160 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल 2,58,51,688 नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 315 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,54,545 हो गई।

तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.65 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन