लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 173 नए मामले

By भाषा | Updated: May 11, 2021 10:53 IST

Open in App

आइजोल, 11 मई मिजोरम में कोविड-19 के 173 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,796 हो गई। नए मामलों में नौ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल में हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में ड्यूटी देकर लौटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नए 173 मामलों में से आइजोल में 142, खाव्ज़व्ल में नौ, लुंगलेई में आठ, सैत्लाव में पांच, सियाहा में तीन, चम्फाई तथा ममित में दो-दो और कोलासिब तथा लॉन्गतलाई में एक-एक नया मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि इनमें से 29 ने हाल ही में यात्रा की थी और अन्य सभी संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। इनमें से 59 में लक्षण दिखे थे और अन्य 114 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 1,854 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 5,920 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि आइजोल में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 22 हो गई।

मिजोरम में अभी तक कुल 3,33,363 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में सोमवार तक 2,27,481 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू