आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,728 नए मामले
By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:31 IST2020-11-12T20:31:49+5:302020-11-12T20:31:49+5:30

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,728 नए मामले
अमरावती, 12 नवंबर आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 8,49,705 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 1,728 नए मामले सामने आए हैं।
ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई है। महामारी ने राज्य में अभी तक 6,837 लोगों की जान ली है।
एक दिन में संक्रमण से 1,777 लोगों के मुक्त होने के बाद राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 8,22,011 हो गई है। राज्य में फिलहाल 20,857 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।
आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 89,40,488 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।