लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के 17269 नये रोगी, 158 और मौत

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:48 IST

Open in App

जयपुर, 29 अप्रैल राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 17,269 नए मामले सामने आए जबकि 158 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।

राज्‍य में अभी 1,69,519 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं। राज्‍य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 4084 लोगों की जान जा चुकी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 17,269 और संक्रमित मिले। इनमें जयपुर में 3602, जोधपुर में 2036, अलवर में 1101 व उदयपुर में 1105 नये रोगी शामिल हैं।

राज्य के नये संक्रमितों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा,'कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।'

गहलोत के अनुसार वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथक-वास में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। वहीं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी व बेटी भी संक्रमित हुई हैं।

इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दौरान 10964 और मरीज ठीक हुए हैं।

बीते चौबीस घंटे में जोधपुर में 30, जयपुर में 32, उदयपुर में 12 व सीकर व बाड़मेर में 10 -10 मरीजों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह