लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 172 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:16 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 दिसंबर तेलंगाना में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के चार नए मामले सामने आए, जिसके चलते यहां इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

ओमीक्रोन के नये मामलों में तीन मामले हैदराबाद हवाई अड्डे पर जांच के दौरान सामने आए जबकि एक मामला संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हुआ। इसके अलावा 13 नमूनों की जांच के नतीजे सामने आना बाकी है।

इस बीच, तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 172 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,79,892 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 4,016 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 188 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में अभी तक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,72,251 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,625 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 39,919 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,93,58,335 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट