लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 172 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,17,959 हुई

By भाषा | Updated: July 4, 2021 13:56 IST

Open in App

पुडुचेरी, चार जुलाई पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 172 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,959 हो गयी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1761 हो गयी। संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी से 137, कराईकल से 23, यनम से पांच और माहे से सात मामले आए।

पुडुचेरी में कोविड-19 के 2006 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से 305 मरीज अस्पतालों में और 1701 मरीज गृह-पृथकवास में उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 272 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 1,14,192 हो गयी है। अब तक कुल 13,40,668 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि 37,382 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,917 कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 45 साल से ऊपर और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में 3.92 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां