लाइव न्यूज़ :

उप्र में 66 अग्निशमन केंद्रों के लिए 1716 नये पद सृजित

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:41 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में आग से बचाव के लिए खुलने वाले 66 अग्निशमन केंद्रों के लिए 1716 नये पद सृजित किये हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुकव्रार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा 66 अग्निशमन केंद्रों की स्थापना की घोषणा की गयी थी जिसके आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इन सभी 66 अग्निशमन केंद्रों के लिए आवश्यक पदों का भी सृजन किया जा चुका है।

अवस्थी ने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक अग्निशमन केन्द्र के लिए 26 पदों के अनुपात से इन सभी 66 अग्निशमन केंद्रों हेतु कुल 1716 नये पद सृजित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि यह अग्निशमन केन्द्र गोरखपुर, मऊ, बांदा, रामपुर, कानपुर नगर, गोंडा, उन्नाव, कुशीनगर, बदायूं, आगरा, सुलतानपुर, जौनपुर, देवरिया, बइराईच, संतकबीरनगर, वाराणसी, चित्रकूट, हरदोई, रायबरेली, इटावा, सोनभद्र, बुलंदशहर, चंदौली, मुज़फ़्फरनगर, महोबा, गाजीपुर, सीतापुर, मिर्जापुर, एटा, प्रयागराज, औरैया, हाथरस, बलिया, महाराजगंज, कौशाम्बी, झांसी, बलरामपुर, अमरोहा, सिद्धार्थ नगर जिलों के विभिन्न क्षेत्रो में खोले जा रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव (गृह) ने बताया कि इनमें से 11 अग्निशमन केंद्रों पर 75 प्रतिशत से ज्यादा, 11 अग्निशमन केंद्रों पर 50 से 74 प्रतिशत तक, 30 अग्निशमन केंद्रों पर 25 से 49 प्रतिशत तक तथा 49 अग्निशमन केंद्रों पर 25 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो चुका है। इन निर्माण कार्यों की प्रगति में और अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को दिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए