कर्नाटक में कोविड-19 के 1,715 नए मामले

By भाषा | Updated: March 21, 2021 22:24 IST2021-03-21T22:24:56+5:302021-03-21T22:24:56+5:30

1,715 new cases of Kovid-19 in Karnataka | कर्नाटक में कोविड-19 के 1,715 नए मामले

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,715 नए मामले

बेंगलुरु, 21 मार्च कर्नाटक में कोविड-19 के 1,715 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,70,202 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,434 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में लगातार दूसरे दिन 1,700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

एक बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि के बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस महीने की शुरुआत में जहां 6,000 से कम मरीजों का इलाज चल रहा था, वहीं अब 13,493 मरीजों का उपचार हो रहा है।

बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को 1,048 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,44,256 हो गई। बेंगलुरु अर्बन में सबसे ज्यादा 1,039 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई। बीदर में भी संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,715 new cases of Kovid-19 in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे